क्या आपने कभी notice किया है कि कभी-कभी option की price बढ़ रही होती है, लेकिन कुछ ही देर में वह वापस गिर जाती है?
इस chart पर एक strong breakout दिखता है, लेकिन वह टिकता नहीं है?
इसकी एक बड़ी वजह Volume को ignore करना होती है।
Options trading में price अकेले पूरी कहानी नहीं बताती। असली तस्वीर तब सामने आती है जब आप price के साथ Volume को भी देखते हैं।
Volume यह बताता है कि किसी move के पीछे कितने traders खड़े हैं, क्या वह move genuine है या सिर्फ एक झटका।
Professional traders हमेशा यह सवाल पूछते हैं, “Price move हो रही है, लेकिन क्या volume उसे support कर रहा है?”
अगर जवाब हाँ है तो move में दम है। अगर नहीं तो सावधान रहना जरूरी है।
अगर आप शुरुआत कर रहे हैं और basics strong करना चाहते हैं, तो पहले यह समझना भी जरूरी है कि ऑप्शन ट्रेडिंग कैसे सीखें, ताकि volume जैसे concepts को सही तरीके से apply किया जा सके।
आइए step-by-step समझते हैं कि Options Trading me Volume kya hota hai, और इसे practically trade में कैसे use करें।
Option Trading Me Volume Ka Kya Matlab Hai?
ऑप्शन ट्रेडिंग (Option Trading in Hindi) में Volume का मतलब होता है कि किसी particular option contract में एक निश्चित समय के दौरान कितने trades हुए हैं।
सरल शब्दों में: Volume हमें यह बताता है कि किसी strike price पर कितनी बार buying और selling हुई है।
यह समझना ऑप्शन ट्रेडिंग के फ़ायदे में से एक है, क्योंकि सही वॉल्यूम डेटा आपको बाजार की गहराई (Market Depth) समझने में मदद करता है।
उदाहरण के लिए अगर किसी option contract का volume 50,000 है, तो इसका मतलब है कि उस contract में कुल 50,000 trades executed हुए हैं।
यह volume आमतौर पर daily basis पर reset हो जाता है, इसलिए हर trading day में volume नया शुरू होता है।
ऑप्शन ट्रेडिंग में केवल volume समझना ही काफी नहीं होता, बल्कि ये भी समझना जरूरी है कि options trading me analysis kaise kare।
Volume एक पावरफुल इंडिकेटर है जो बताता है कि किसी स्ट्राइक प्राइस पर कितनी एक्टिविटी हो रही है।
जब वॉल्यूम को ओपन इंटरेस्ट, प्राइस एक्शन और ट्रेंड के साथ एनालिसिस किया जाता है, टैब ट्रेडर मार्केट डायरेक्शन का बेहतर आकलन कर सकता है aur high-probability trades की पहचान कर सकता है।
Option Trading Me Volume Kaise Badhta Hai?
Volume तब बढ़ता है जब traders किसी particular option contract में actively trading करते हैं।
जब भी एक trader option buy करता है और दूसरा trader option sell करता है, तो एक trade execute होता है और volume 1 unit बढ़ जाता है।
अगर पूरे दिन में हजारों traders उस strike price पर trade करते हैं, तो उसका volume तेजी से बढ़ जाता है।
Option Trading Me Volume Indicator Kaise Lagaye?
Volume indicator लगाना बहुत आसान है, और हर trader को इसे use करना आना चाहिए।
सबसे पहले अपने charting platform (जैसे TradingView, Kite, Dhan) पर:
- chart open करें
- ऊपर Indicators या Studies पर click करें
- search bar में Volume लिखें
- simple Volume indicator select कर लें
- इसके बाद chart के नीचे आपको volume bars दिखने लगेंगी।
Green bars: buying activity ज्यादा
Red bars: selling activity ज्यादा
लेकिन सबसे important चीज है bars का size (height)।
जितना बड़ा volume, उतनी ज्यादा market participation।
Volume Aur OI Me Kya Antar Hai?
Volume और Open Interest दोनों ही options trading में महत्वपूर्ण metrics हैं, लेकिन उनका मतलब अलग-अलग होता है।
| फीचर | Volume (वॉल्यूम) | Open Interest (OI) |
| मतलब | कुल ट्रेड्स | कुल ऐक्टिव contracts |
| Time frame | एक दिन की activity | कुल ओपन पोजीशन |
| रीसेट | हर दिन reset होता है | पोजीशन close होने तक रहता है |
| USE | trading एक्टिविटी समझने में | मार्केट पोजीशन समझने में |
उदाहरण
मान लीजिए किसी option contract में:
- Volume = 80,000
- Open Interest = 20,000
इसका मतलब है:
उस दिन 80,000 trades हुए, लेकिन अभी कुल 20,000 positions active हैं। बाकी positions उसी दिन square off हो गईं।
High Volume Kya Batata Hai?
High volume अक्सर यह संकेत देता है कि उस strike price पर traders की मजबूत participation है।
अगर किसी option contract में volume बहुत ज्यादा है, तो इसका मतलब हो सकता है कि:
- उस strike पर strong buying या selling interest मौजूद है
- उस strike पर high liquidity है जिससे bid-ask spread कम रहता है
- traders उस level को technically महत्वपूर्ण मान रहे हैं
इसी वजह से professional traders अक्सर high volume strikes पर trading करना पसंद करते हैं, क्योंकि वहां entry और exit आसानी से हो सकती है।
इसी वजह से professional traders अक्सर price action, volume और open interest तीनों को मिलाकर market analysis करते हैं ताकि trading decisions ज्यादा informed और effective हो सकें।
Volume Se Breakout Kaise Confirm Kare?
Volume analysis का सबसे बड़ा उपयोग breakout confirmation में किया जाता है। Price अकेले यह नहीं बताता कि move genuine है या fake, volume वह confirmation देता है जो हर trader को चाहिए।
- Strong Breakout: Price resistance के ऊपर जाता है और साथ में volume भी बढ़ता है — तो यह संकेत देता है कि breakout के पीछे strong participation है।
उदाहरण: Nifty 23,500 के resistance पर था। जैसे ही price उसके ऊपर गई, 23,500 CE का volume 50,000 से बढ़कर 2,50,000 हो गया।
यह signal करता है कि breakout genuine है और traders actively उसमें participate कर रहे हैं।
- Weak Breakout: Price resistance के ऊपर जाता है लेकिन volume बहुत कम होता है, तो breakout कमजोर हो सकता है और market वापस भी आ सकता है।
उदाहरण: BankNifty 48,000 के ऊपर गया लेकिन उस strike का volume सिर्फ 10,000 रहा जो average से काफी कम था। ऐसे breakouts अक्सर false साबित होते हैं।
- Strong Breakdown: Price support के नीचे जाता है और साथ में volume भी बढ़ता है, तो यह संकेत देता है कि selling pressure genuine है और market और नीचे जा सकता है।
उदाहरण: Nifty 23,000 के support को तोड़कर नीचे गया और 23,000 PE का volume 40,000 से बढ़कर 1,80,000 हो गया। यह confirm करता है कि breakdown में bears की strong participation है।
Volume का Practical Use
Volume को समझकर traders market activity के बारे में बेहतर अंदाजा लगा सकते हैं।
- High Liquidity वाले contracts पहचानना: जिन option contracts में volume ज्यादा होता है, उनमें bid-ask spread कम होता है और trade execute करना आसान होता है।
इसलिए beginners को हमेशा high volume strikes पर ही trading करने की सलाह दी जाती है।
- Market Interest समझना: अगर किसी strike price पर volume अचानक बढ़ता है तो इसका मतलब है कि traders उस level पर active हो रहे हैं और market में नई trading interest बन रही है।
- Trend Confirmation: अगर market uptrend में है और साथ में Call options का volume भी बढ़ रहा है, तो traders उस trend को support कर रहे हैं और move ज्यादा समय तक जारी रह सकता है।
इसी तरह downtrend में Put options के volume का बढ़ना trend की मजबूती दर्शाता है।
Volume Data कहाँ देखें?
OI data देखने के लिए इन platforms का उपयोग करें:
- NSE Option Chain
- TradingView
- Broker Terminal
- Sensibull
- Opstra
इन सभी platforms पर आपको strike-wise volume data आसानी से मिल जाता है।
निष्कर्ष
Options trading में Volume सिर्फ एक number नहीं है, यह बताता है कि market में असली participation कहाँ है।
अक्सर लोग इंटरनेट पर सर्च करते हैं कि options trading se crorepati kaise bane, लेकिन हकीकत यह है कि बिना वॉल्यूम और रिस्क मैनेजमेंट की समझ के यह मुमकिन नहीं है।
जो trader price के साथ volume को भी analyze करता है, वह fake breakouts से बचता है, strong moves को पहचानता है और ज़्यादा informed decisions लेता है।
Volume, Price Action और Open Interest, इन तीनों को मिलाकर analysis करना ही professional trading का तरीका है।
अगर आप यह combination practically सीखना चाहते हैं तो आज ही हमारी Options Trading Classes join करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1:Options trading में volume का क्या मतलब होता है?
उत्तर:Volume का मतलब है कि किसी option contract में कुल कितने trades हुए हैं।
प्रश्न 2. High volume अच्छा होता है या खराब?
उत्तर: High volume आमतौर पर अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे liquidity और trading participation ज्यादा होती है।
प्रश्न 3. Volume और Open Interest में कौन ज्यादा महत्वपूर्ण है?
उत्तर: दोनों महत्वपूर्ण हैं।
Volume trading activity दिखाता है, जबकि Open Interest market positioning दिखाता है।
प्रश्न 4. क्या volume से breakout confirm होता है?
उत्तर: हाँ, अगर breakout के समय volume भी बढ़ता है, तो move ज्यादा reliable माना जाता है।
Before investing capital, invest your time in learning Stock Market.
Fill in the basic details below and a callback will be arranged for more information:









