Options Trading Se Crorepati Kaise Bane: Realistic और आसान तरीके

Options Trading Se Crorepati Kaise Bane

ऑप्शन ट्रेडिंग (Option Trading in Hindi) को लेकर इंटरनेट पर अक्सर एक ही सवाल पूछा जाता है: क्या options trading से सच में crorepati बना जा सकता है?

कई लोग सोशल मीडिया पर बड़े profits के screenshots देखते हैं और सोचते हैं कि यह जल्दी अमीर बनने का सबसे तेज़ तरीका है। लेकिन market की वास्तविकता कुछ और ही कहती है।

SEBI की 2023 report के अनुसार, 90% से ज्यादा retail traders options trading में पैसा गंवाते हैं। 

फिर भी जो 10% traders consistently profitable हैं, वे knowledge, discipline और systematic approach की वजह से सफल होते हैं, luck की वजह से नहीं।

आइए honestly समझते हैं कि options trading से crorepati बनना कितना realistic है और अगर है तो कैसे।

Kya Option Trading Se Crorepati Ban Sakte Hai?

सबसे पहले इस सवाल का सीधा जवाब समझते हैं।

हाँ, options trading से crorepati बनना संभव है।

लेकिन यह समझना जरूरी है कि market में पैसा बनाने के दो तरीके होते हैं:

  1. Short-term lucky profits
  2. Long-term systematic wealth creation

बहुत से traders short-term lucky profits के कारण जल्दी पैसा कमा लेते हैं, लेकिन अगर उनके पास strategy और discipline नहीं है तो वही profits जल्दी loss में बदल सकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ professional traders अक्सर consistent small profits के माध्यम से धीरे-धीरे capital build करते हैं।

Market में असली crorepati वही बनता है जो capital को बचाते हुए लगातार grow करता है।

Option Trading Se Crore Kaise Kamaye?

Options trading में wealth creation का realistic तरीका यह नहीं है कि एक ही trade में करोड़ों रुपये बना लिए जाएँ।

असल तरीका यह है कि trader capital growth की process को समझे और लंबे समय तक consistent रहे।

अगर कोई trader:

  • capital को सुरक्षित रखता है
  • disciplined trading करता है
  • profits को reinvest करता है

मान लीजिए: Aman के पास ₹50,000 का capital है। वह हर महीने average 5% return generate करता है और profits withdraw नहीं करता। 3 साल में उसका capital ₹2.5 लाख के पास पहुँच जाता है। 5 साल में ₹7 लाख। 10 साल में ₹4.5 करोड़+

यही compounding की असली ताकत है।

तो समय के साथ capital तेजी से बढ़ सकता है।

Compounding का मतलब होता है कि trader अपने profits को withdraw करने के बजाय उन्हें reinvest करके capital को बढ़ाता है।

Year  Capital Growth in ₹ (approx)
1 90,000
3 2,50,000
5 7,00,000
10 1,74,45,000 (approx)

ध्यान दें: 5% monthly return कोई guaranteed figure नहीं है। यह एक example है जो compounding की power दिखाता है। Real trading में returns variable होते हैं।

अगर returns और capital दोनों बढ़ते रहें तो compounding effect eventually crore-level wealth तक पहुंच सकता है।

यही reason है कि experienced traders capital protection और compounding को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं।

Option Buying vs Option Selling

Crorepati बनने के सफर में सबसे पहला सवाल यही आता है, option buying करूँ या option selling?

दोनों के अपने फायदे हैं और अपने risks भी। कोई एक तरीका सबके लिए perfect नहीं होता, यह पूरी तरह depend करता है आपकी capital, experience और risk लेने की क्षमता पर।

नीचे दी गई table इन दोनों approaches को clearly compare करती है ताकि आप अपने लिए सही रास्ता चुन सकें।

Parameter Option Buying Option Selling
Capital Required कम (सिर्फ Premium) ज्यादा (Margin Required)
Maximum Profit Unlimited Limited (Premium collected)
Maximum Loss Limited (Premium paid) Unlimited
Time Decay (Theta) Enemy (नुकसान करता है) Friend (फायदा करता है)
Win Rate कम (approx 33% default) ज्यादा (approx 66% default)
Suitable For Beginners (small capital) Experienced Traders
Stress Level High (direction सही चाहिए) Moderate (range-bound market में काम)

Option Buying

कम capital में ज्यादा profit की possibility होती है, लेकिन time decay (theta) हमेशा buyer के खिलाफ काम करता है। 

Direction सही न हो तो पूरा premium डूब सकता है।

Option Selling 

Consistent income की possibility होती है क्योंकि time decay seller के favour में होती है, लेकिन unlimited loss का risk रहता है। यह approach experienced traders के लिए suited है।

उदाहरण: अगर Nifty 22,000 पर है और आप 22,200 CE buy करते हैं ₹50 premium पर (1 lot = 75 units = ₹3,750 investment), तो अगर Nifty 22,300 तक जाता है तो premium ₹150+ हो सकता है, यानी ₹11,250+ profit। लेकिन अगर market नहीं चला तो पूरा ₹3,750 डूब सकता है।

Trading Psychology in Hindi

Market में technical knowledge जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी psychological discipline भी है।

ट्रेडर्स अक्सर यह तो समझ लेते हैं कि चार्ट कैसे देखना है, पर यह नहीं समझ पाते कि option trading me loss kyu hota hai? 

असल में, कई traders strategies जानते हैं लेकिन emotions के कारण गलत decisions ले लेते हैं और यही वजह है कि ज़्यादातर traders profitable होने के बावजूद long-term में lose करते हैं।

सामान्य Psychological गलतियाँ:

  • Fear: Profit 20% होते ही exit कर लेना, जबकि target 50% था।
  • Greed: Loss में भी position hold करते रहना यह सोचकर कि “reverse होगा।”
  • Revenge Trading: एक बड़ा loss recover करने के लिए तुरंत बड़ा trade लेना।
  • Overtrading: लगातार losses के बाद हर move पर trade करना।
  • Solution: एक trading journal रखें। हर trade लिखें, entry, exit, reason और emotion। महीने के अंत में pattern दिखेगा कि आप कहाँ emotional हो रहे हैं।

          उदाहरण:

          Trader Approach Result (1 Year)
          Aman Random trades, no stop loss, chases big wins -60% capital
          Neha लगातार 3-5% monthly, strict stop loss +45% capital

          अगर कोई trader:

          •  हर महीने थोड़ा profit कमाता है
          •  losses को control में रखता है
          •  disciplined trading करता है

          तो समय के साथ capital steadily grow करता है।

          Retail Trader सोचता है: ‘आज कितना profit होगा?’

          Professional Trader सोचता है: क्या मैंने अपना process सही follow किया?’

          Professional traders हमेशा इन principles को follow करते हैं:

          • Structured trading system: Entry, exit, stop loss, सब pre-defined होता है।
          • Advanced Risk Control: वे सिर्फ स्टॉप-लॉस पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि यह भी जानते हैं कि options trading me hedging kaise kare, ताकि बड़े मार्केट क्रैश में भी कैपिटल सुरक्षित रहे।”
          • Strict risk management: कभी भी rules नहीं तोड़ते, चाहे कितना भी confident feel हो।
          • Emotional discipline: Good days पर overconfident नहीं होते, bad days पर panic नहीं करते।
          • Long-term mindset: Trading को quick money scheme नहीं, बल्कि profession की तरह treat करते हैं।
          • Continuous learning: Market constantly बदलता है, successful traders खुद भी बदलते हैं।

                  Professional traders जानते हैं कि बिना डेटा देखे ट्रेड लेना जुआ है।

                  वे trading को quick money scheme नहीं बल्कि long-term profession के रूप में देखते हैं।

                  अगर आप भी तुक्केबाज़ी छोड़कर प्रोफेशनल बनना चाहते हैं, तो आपको सीखना होगा कि options trading me analysis kaise kare, ताकि आप चार्ट और डेटा को पढ़कर सही फैसले ले सकें।

                  निष्कर्ष 

                  Options trading से crorepati बनना असंभव नहीं है, लेकिन यह कोई shortcut नहीं है। Market में सफलता पाने के लिए patience, discipline और systematic approach की जरूरत होती है।

                  जो trader knowledge, risk management और consistency पर focus करता है, वह धीरे-धीरे capital build कर सकता है और long-term wealth create कर सकता है।

                  ऑप्शंस ट्रेडिंग में ‘करोड़पति’ बनने की राह में केवल strategy काफी नहीं है। Volume का महत्व यह है कि यह बताता है कि मार्केट में लिक्विडिटी कितनी है और क्या बड़े ‘इंस्टीट्यूशनल प्लेयर्स’ उस ट्रेड में शामिल हैं या नहीं।

                  जब वॉल्यूम और प्राइस दोनों एक साथ बढ़ते हैं, तो ट्रेड के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए, option trading me volume kya hota hai समझना एक गंभीर ट्रेडर के लिए अनिवार्य है।

                  याद रखें, Market में survive करना ही सबसे बड़ी skill है। जो trader market में टिका रहता है, वही एक दिन crorepati बनता है।

                  अगर आप options trading को seriously सीखना चाहते हैं और एक structured तरीके से अपना trading journey शुरू करना चाहते हैं, तो अकेले experiment करने से बेहतर है सही guidance लेना।

                  हमारी options trading classes join करें और market को confidently समझना शुरू करें।

                  अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

                  प्रश्न 1: क्या options trading से जल्दी crorepati बनना संभव है?

                  उत्तर: Theoretically संभव है, लेकिन practically बहुत rare है। SEBI data के अनुसार 90%+ retail traders options में lose करते हैं। 

                  जो traders crorepati बने हैं, उन्होंने years की disciplined trading और compounding के through यह achieve किया है, किसी एक lucky trade से नहीं।

                  प्रश्न 2:Options trading में beginners को किस चीज पर focus करना चाहिए?

                  उत्तर: Beginners को पहले 6 महीने सिर्फ सीखने पर focus करना चाहिए, paper trading करें, real money risk न करें। 

                  Basics clear होने के बाद small capital से शुरू करें और हर trade में risk management को सबसे ऊपर रखें। Profit बाद में आएगा, capital बचाना पहले सीखें।

                  प्रश्न 3:Options trading में शुरुआत के लिए कितना capital चाहिए?

                  उत्तर: Technically ₹5,000–₹10,000 में भी शुरू किया जा सकता है, लेकिन realistic तरीके से ₹25,000–₹50,000 एक comfortable starting capital है। 

                  इससे proper position sizing और risk management possible होती है। ध्यान रहे, यह वही पैसा होना चाहिए जिसकी आपको तुरंत जरूरत न हो।

                  प्रश्न 4:क्या small capital से options trading शुरू की जा सकती है?

                  उत्तर: हाँ, small capital से trading शुरू की जा सकती है। 

                  लेकिन बहुत कम capital (जैसे ₹2,000–₹3,000) में proper risk management लगभग impossible हो जाती है क्योंकि एक lot की cost ही ज्यादा हो सकती है। ₹20,000–₹25,000 minimum रखें ताकि आप disciplined position sizing कर सकें।

                  प्रश्न 5:Options trading में सबसे महत्वपूर्ण skill कौन-सी है?

                  उत्तर: Risk management और psychological discipline, यही दो skill options trading में सबसे महत्वपूर्ण हैं। एक average strategy भी अच्छे risk management के साथ profitable हो सकती है। 

                  वहीं एक बेहतरीन strategy भी बिना discipline के fail हो जाती है। Technical analysis secondary है, mindset primary है।

                  Before investing capital, invest your time in learning Stock Market.
                  Fill in the basic details below and a callback will be arranged for more information:

                    Leave a Comment

                    Your email address will not be published. Required fields are marked *

                    Book Your Free Demo Class To Learn Option Trading
                    Start Attending LIVE Stock Market Classes Now

                    Serious About Trading?

                    Start learning live from experts
                    Want to know more


                      This will close in 0 seconds