Short Build Up Kya Hota Hai: शॉर्ट बिल्ड अप Meaning in Hindi

Short Build Up Kya Hota Hai

बहुत से traders यह गलती करते हैं : price गिरते देखी नहीं, सोचा “bearish है,” और बिना कुछ और check किए short लगा दिया। कुछ बार काम कर जाता है, कुछ बार नहीं। असल में price का गिरना तो सिर्फ एक हिस्सा है l

यह भी जानना ज़रूरी है कि वो गिरावट क्यों आई और Short Build Up यही बताता है।

जब आप यह समझ जाते हैं कि market में नए sellers आ रहे हैं या पुराने buyers निकल रहे हैं  तो आपका trade decision काफी sharper हो जाता है।

स्टॉक मार्केट में Short Build Up क्या होता है?

Short Build Up तब होता है जब किसी stock या index में price गिर रही हो और साथ में Open Interest बढ़ रहा हो।

Price ↓ + Open Interest ↑ = Short Build Up

इसका मतलब है कि market में नई short positions बन रही हैं। Traders actively बेच रहे हैं  यह उम्मीद करके कि price और नीचे जाएगी।

यहाँ एक ज़रूरी बात, सिर्फ price गिरना Short Build Up नहीं होता। अगर price गिर रही है लेकिन OI भी घट रहा है, तो वो Long Unwinding है। 

दोनों में price नीचे जाती है, लेकिन वजह अलग है। Long Unwinding में पुराने buyers निकल रहे हैं, Short Build Up में नए sellers आ रहे हैं।

एक example लेते हैं :

मान लीजिए अमेरिका से IT spending slowdown की खबरें आ रही हैं। Street पर चर्चा है कि भारतीय IT companies की revenue growth अगले दो quarters धीमी रहेगी।

इस background में आप देखते हैं:

TCS 3,950 से 3,880 पर आया, futures OI 8 lakh से बढ़कर 11 lakh। Infosys 1,480 से 1,430 पर आया, futures OI 12 lakh से बढ़कर 16 lakh। 

Wipro 480 से 462 पर आया, futures OI 18 lakh से बढ़कर 24 lakh

तीनों में एक साथ price गिर रही है और OI बढ़ रहा है, यह sector-wide Short Build Up है।

Single stock Short Build Up से यह अलग क्यों है: जब एक ही stock में Short Build Up हो, तो वजह company-specific हो सकती है, management change, accounting issue, या कोई rumor। 

लेकिन जब पूरे sector में एक साथ यही pattern दिखे, तो इसके पीछे एक broader macro theme है। 

इसे reverse करने के लिए पूरे sector की sentiment बदलनी पड़ती है, जो जल्दी नहीं होता। इसीलिए sector-wide Short Build Up ज़्यादा sustained और reliable downmove देता है।

इसे trade कैसे करें: सबसे कमज़ोर stock short करें, यानी जिसका OI सबसे ज़्यादा बढ़ा हो और price सबसे ज़्यादा गिरी हो। 

और साथ ही Short Build Up की strength को volume से confirm कर सकतें हैं l

अगर OI बढ़ रहा है लेकिन volume average से काफी कम है, तो यह signal reliable नहीं होता।

इसका मतलब है कि बड़े players इस move में active नहीं हैं। इसके उलट, अगर OI के साथ-साथ volume भी average से ज़्यादा हो, तो Short Build Up की strength काफी बढ़ जाती है और downside move sustained रह सकता है।

ऑप्शन में Short Build Up क्या होता है?

Options में Short Build Up को थोड़ा अलग तरीके से पढ़ना होता है — क्योंकि यहाँ आपको यह देखना होता है कि किस side पर और किस strike पर यह हो रहा है।

Long build-up in PE and short build up in CE options of Nifty

Call Options में Short Build Up

जब किसी Call strike का OI बढ़ रहा हो लेकिन premium flat हो या घट रही हो, तो इसका मतलब है कि call writers active हो रहे हैं।

मान लीजिए: 

Nifty 23,500 पर है। आप देखते हैं कि 23,600 CE का OI एक दिन में 8 lakh contracts से बढ़कर 12 lakh हो गया, लेकिन premium 80 से गिरकर 65 पर आ गई। इसका मतलब है कि बड़े sellers ने यह call बेची है।

उनका view है कि Nifty 23,600 के ऊपर नहीं जाएगा, जो कि एक bearish signal है।

OI increase buying और selling दोनों से होता है, इसलिए सिर्फ OI देखना काफी नहीं, premium का behavior देखकर confirm करें कि writing हो रही है या buying।

Put Options में Short Build Up

जब किसी Put strike का OI बढ़े और premium गिरे, तो put writers आ रहे हैं।

उसी scenario में अगर 23,400 PE का OI भी बढ़ रहा है और premium 70 से 55 पर आ गई, तो put sellers कह रहे हैं कि Nifty 23,400 के नीचे नहीं जाएगा। यह Bullish signal है।

Deep OTM strikes पर OI useful हो सकता है, जैसे कि extreme hedging या big event के आसपास , लेकिन day-to-day trading में ATM और near ATM strikes का OI ज़्यादा reliable होता है।

Nifty में Short Build Up का उदाहरण 

मान लीजिए Nifty सोमवार को 23,800 पर है। उस हफ्ते कोई बड़ा event नहीं है — सिर्फ normal market conditions हैं।

सोमवार–मंगलवार: 24,000 CE पर OI धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होता है, 6 lakh से 10 lakh contracts तक। 

Premium 90 से गिरकर 70 पर आ जाती है। इसका मतलब है कि call writers ने position बनाना शुरू कर दिया है, उनका view है कि Nifty 24,000 के ऊपर नहीं जाएगा। साथ में 23,600 PE पर भी OI बढ़ रहा है, 5 lakh से 9 lakh तक, premium 75 से 58 पर आई।

बुधवार: Nifty 23,750 के आसपास consolidate कर रहा है। दोनों strikes, 24,000 CE और 23,600 PE, पर OI बढ़ता है। 

बड़े players ने effectively एक range बना दी है: 23,600–24,000। यही उस expiry का “pain zone” बन जाता है।

गुरुवार (Expiry का दिन): Nifty 23,820 पर खुलता है, range के बीच में। जब तक Nifty इस range में रहता है, writers comfortable हैं और कोई panic नहीं होता। दोनों तरफ के options expire होने के करीब हैं।

Short Covering कब trigger होती है: दोपहर 1 बजे अचानक Nifty 23,980 तक उछलता है, 24,000 CE strike के बहुत करीब। 

Call writers घबराने लगते हैं। जो 24,000 CE उन्होंने 70 में बेची थी, वो अब 110 पर ट्रेड कर रही है, यानी loss में हैं। 

वो positions cover करने लगते हैं, यानी वही call वापस खरीदते हैं। इस buying से Nifty 24,050 तक ऊपर जाता है। OI तेज़ी से गिरता है। यही शॉर्ट कवरिंग है।

Short Build Up कब गलत सिग्नल देता है?

अब तक के सभी examples में Short Build Up ने काम किया। लेकिन real trading में ऐसा हमेशा नहीं होता, और यह जानना उतना ही ज़रूरी है।

क्या हुआ: Bajaj Finance 7,200 से गिरकर 6,950 पर आ गया, तीन sessions में। Futures OI 14 lakh से बढ़कर 19 lakh हो गया। Textbook Short Build Up। बहुत से traders ने short position ले ली।

अचानक क्या बदला: चौथे दिन सुबह RBI ने NBFC sector के लिए एक positive circular जारी किया जो market को completely unexpected था। Bajaj Finance gap-up खुला, 6,950 से सीधे 7,180 पर।

इसके बाद क्या हुआ: जिन traders ने short लगाया था, वो अब loss में थे। उन्हें अपनी positions cover करनी पड़ी, यानी वो Bajaj Finance वापस खरीदने लगे। यह buying और fresh buyers की buying एक साथ आई। Price 7,180 से 7,420 तक पहुँच गई, यानी original Short Build Up start होने से भी ऊपर। OI तेज़ी से गिरा।

पूरा move दो घंटे में हुआ।

इससे क्या सीखें: Short Build Up एक probability है, certainty नहीं। जब भी short लगाएं, चाहे setup कितना भी clean क्यों न हो, stop-loss पहले से तय होनी चाहिए।

Event-driven setups में position size भी छोटी रखें, क्योंकि जब Short Covering और fresh buying एक साथ आती है तो move इतना तेज़ होता है कि market order भी slip हो जाता है।

Short Build Up vs Long Unwinding vs Long Build Up

तीनों scenarios में price movement हो सकती है — लेकिन underlying reason अलग होता है, और इसीलिए trade decision भी अलग होगा।

ScenarioPriceOpen Interestमतलब
Short Build Up↓ गिर रही↑ बढ़ रहानई short positions, Bearish conviction
Long Unwinding↓ गिर रही↓ घट रहापुरानी longs exit, थकावट, weak bears
Long Build Up↑ बढ़ रही↑ बढ़ रहानई long positions, Bullish conviction
Short Covering↑ बढ़ रही↓ घट रहाShorts exit हो रहे हैं, Temporary bounce

Short Build Up और Long Unwinding में सबसे ज़्यादा confusion होता है क्योंकि दोनों में price नीचे जाती है।

  •  Short Build Up में नए sellers आ रहे हैं, bearish conviction strong है और downmove sustained हो सकता है।
  • Long Unwinding में पुराने buyers अपनी positions exit कर रहे हैं, चाहे profit booking हो, target hit हो, या stop-loss trigger हो। इसमें नए sellers नहीं आते, इसलिए एक मजबूत support level पर price stabilize हो सकती है। 

Nifty के example से समझे:

 मान लीजिए Nifty 23,500 से 23,200 पर आया। अगर इस पूरे move में OI लगातार बढ़ता रहा, तो यह Short Build Up dominated move है और 23,000 तक जाने की संभावना है। लेकिन अगर OI घटता रहा, तो Long Unwinding है और 23,200 के आसपास buyers वापस आ सकते हैं।

Short Covering को पहचानना ज़रूरी है।

जब Short Build Up के बाद OI तेज़ी से गिरे और price ऊपर जाए, तो यह short covering है। ध्यान रखें कि Short Covering का upside move अक्सर original downmove से ज़्यादा तेज़ और sharp होता है, क्योंकि shorts panic में force-cover करते हैं, directional trade नहीं होता। 

यह move तब तक नहीं टिकता जब तक fresh buying न आए।

निष्कर्ष

मान लीजिए आपने देखा कि Reliance का OI तीन दिन से बढ़ रहा है और price 1,420 से 1,385 पर आ गई। Short Build Up clear है। 

अब दो तरह के traders होते हैं, एक जो यहीं short लगा देते हैं, और एक जो पहले यह देखते हैं कि यह level पहले भी कहीं important रहा है क्या, Option Chain में इसी zone पर writers बैठे हैं क्या, और अगर trade उल्टा गया तो shorts कहाँ cover होंगे।

दोनों एक ही data देख रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि एक उसे पढ़ रहा है, दूसरा उसे समझ रहा है।

Short Build Up एक clue है, complete answer नहीं। इसे बाकी चीज़ों के साथ जोड़ो कि price कहाँ है, किस zone पर यह हो रहा है, और exit का plan क्या है। यह तीन सवाल पहले से तय हों, तो Short Build Up एक काम का tool है।

वरना सिर्फ एक number जो आपको confident तो करता है, लेकिन prepared नहीं।

यदि आप short build up, option chain और price action जैसे concepts को practically समझना चाहते हैं, तो आप हमारी stock market classes जॉइन करके इन सभी चीज़ों को step-by-step सीख सकते हैं।

FAQs

प्रश्न 1: Short Build Up को track करने के लिए कौन से platforms use करें?

NSE website पर free OI data मिलता है। Sensibull और Opstra पर यह visually बेहतर दिखता है और historical OI changes भी देख सकते हैं।

प्रश्न 2: Short Build Up कितने दिन तक valid रहता है?

इसकी कोई fixed timeframe नहीं है। जब तक OI बढ़ता रहे और price नीचे रहे, short build up active है। जैसे ही OI गिरने लगे, समझो positions unwind हो रही हैं।

प्रश्न 3: क्या Short Build Up सिर्फ F&O stocks में देखा जा सकता है?

हाँ, क्योंकि OI data futures और options में ही होता है। Cash market में केवल volume देख सकते हैं, OI नहीं।

प्रश्न 4: Index और stock, दोनों में Short Build Up देखने का तरीका अलग होता है क्या?

तरीका same है, लेकिन index (Nifty/BankNifty) में यह broader market sentiment reflect करता है जबकि individual stocks में company-specific factors भी add हो जाते हैं।

Before investing capital, invest your time in learning Stock Market.
Fill in the basic details below and a callback will be arranged for more information:

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Book Your Free Demo Class To Learn Option Trading
    Start Attending LIVE Stock Market Classes Now

    Serious About Trading?

    Start learning live from experts
    Want to know more


      This will close in 0 seconds