Nifty अचानक 300 points ऊपर चला गया जबकि कोई news नहीं, कोई बड़ा trigger नहीं और आपने सोचा “यह genuine buying है, entry लेता हूँ”। फिर दो दिन बाद उसी level पर वापस आ गया l
यह situation short covering की वजह से आती है। और जब तक आप यह नहीं समझते कि short covering, short squeeze, और long unwinding में क्या फर्क है, आप हर ऐसे move में या तो late entry लेंगे या wrong side पर रहेंगे।
इस blog में यही तीनों चीज़ें practically समझाई हैं OI data के साथ, ऑप्शन चेन के साथ, और real stock examples के साथ।
Stock Market में Short Covering kya hoti hai?
जब कोई trader किसी stock या index को short sell करता है, तो वो पहले बेचता है और बाद में खरीदता है। Logic यह होता है कि price गिरेगी ऊपर से बेचो, नीचे से वापस खरीदो, और बीच का अंतर profit।
Short covering तब होती है जब वो trader अपनी बेची हुई position को close करने के लिए वापस खरीदारी करता है।
मान लीजिए किसी ने Nifty 50 पर 23,500 पर short position बनाई।
Nifty ऊपर जाने लगा: 23,600, 23,700। उस trader को लगने लगा कि trade उल्टा पड़ रहा है। उसने 23,700 पर अपनी position close की, यानी वापस buy किया। यही short covering है।
अब यहाँ interesting बात यह है कि जब बहुत सारे short sellers एक साथ covering करते हैं, तो उनकी buying से price और तेज़ ऊपर जाती है , एक के बाद एक positions close होती रहती हैं और move accelerate होता जाता है।
ऑप्शन ट्रेडिंग में यह मूव अक्सर एक्सपायरी के करीब बहुत घातक साबित होता है।
Short Covering Bullish या Bearish?
इस सवाल से बहुत लोग confuse हो जाते हैं।
Short covering short-term में bullish signal होती है क्योंकि इसमें buying होती है और price ऊपर जाती है। लेकिन यह असली buying नहीं है, यह forced buying है।
Real demand से आई rally और short covering से आई rally में फर्क होता है। Short covering की rally अक्सर तेज़ लेकिन short-lived होती है। जब सारे shorts cover हो जाते हैं, buying रुक जाती है और फिर price वापस pressure में आ सकती है।
इसलिए अगर कोई stock या index तेज़ी से ऊपर जा रहा है, तो यह check करना ज़रूरी है कि यह genuine buying है या short covering।
इसके लिए Open Interest data देखना होता है, अगर price ऊपर जा रही है और OI घट रहा है, तो समझ लीजिए कि shorts cover हो रहे हैं।
| Signal | Short Covering | Genuine Buying |
| Price Movement | तेज़ ऊपर | Steady ऊपर |
| Open Interest | घटता है | बढ़ता है |
| Volume | Sudden spike | Gradually बढ़ता है |
| Sustainability | Limited | अधिक sustainable |
Options chain में short covering पढ़ना थोड़ा अलग होता है।
| Situation | Price | OI Change | Interpretation |
| Call side | ऊपर जा रही है | घट रहा है | Call shorts cover हो रहे हैं (Bullish) |
| Put side | नीचे जा रही है | घट रहा है | Put shorts cover हो रहे हैं (Bearish) |
| Call side | ऊपर जा रही है | बढ़ रहा है | Fresh long buying (More sustained) |
| Put side | नीचे जा रही है | बढ़ रहा है | Fresh short selling (More sustained) |
यह table options chain में short covering को पहचानने के लिए है।
इसमें 4 scenarios हैं:
- Row 1 – Call side, Price ऊपर, OI घट रहा है: मतलब जिन लोगों ने Call options बेची थीं (short किया था), वो अब डरकर वापस खरीद रहे हैं।
यह forced buying है। Price ऊपर जाती है लेकिन यह move sustainable नहीं होता। Bullish दिखता है लेकिन temporary है।
- Row 2 – Put side, Price नीचे, OI घट रहा है: मतलब जिन्होंने Put options बेची थीं, वो अब cover कर रहे हैं।
Market गिर रही है और Put sellers घबराकर अपनी positions बंद कर रहे हैं। Bearish दिखता है, लेकिन यह भी temporary है।
- Row 3 – Call side, Price ऊपर, OI बढ़ रहा है: यह असली bullish signal है। नए buyers आ रहे हैं, fresh long positions बन रहे हैं।
OI बढ़ना मतलब नई money market में आ रही है। यह move ज़्यादा टिकने वाला होता है।
- Row 4 – Put side, Price नीचे, OI बढ़ रहा है: यह genuine bearish signal है। नए traders actively put खरीद रहे हैं, यानी fresh short positions बन रही हैं।
Bears confident हैं और यह गिरावट sustained हो सकती है।
अब इसे चार्ट में समझते है:

19 मार्च 2026 को निफ्टी 23000 पुट ऑप्शनों में शॉर्ट कवरिंग
इस image में Nifty 23000 Put options का data दिखाया गया है जिसमें market नीचे जाने के बावजूद OI घट रहा है और premium बढ़ रहा है।
यह Put side पर short covering का classic sign है, मतलब जिन्होंने 23000 PE बेची थी, वो अपनी positions वापस खरीद रहे हैं।
Call Options में Short Covering kya hoti hai?
मान लीजिए Nifty 23,500 CE पर बहुत heavy short positions हैं , यानी बहुत सारे option sellers ने इस strike पर Calls बेची हैं।
अब अगर Nifty ऊपर जाने लगे और उन sellers को लगे कि risk बढ़ रहा है, तो वो अपनी short positions cover करेंगे, यानी वापस Call options खरीदेंगे।
Options chain में इसका असर दिखता है: 23,500 CE का Open Interest तेज़ी से घटेगा, और उसका premium भी spike करेगा। Price ऊपर और OI down
यह combination short covering का classic sign है Call side पर।
Put Options में Short Covering kya hoti hai?
अगर market नीचे की तरफ जाने लगे और Put sellers डरें, तो वो अपनी short Puts cover करेंगे, यानी Puts वापस खरीदेंगे।
उदाहरण: BankNifty 49,000 PE पर भारी short positions हैं। BankNifty अचानक 400 points गिर गया।
49,000 PE का OI घटेगा और premium में sharp spike आएगा — यह Put side पर short covering है।
Stocks में Short Covering कैसे पहचाने?
Stocks में short covering Futures और cash market दोनों में होती है। F&O stocks में यह NSE के OI data से clearly दिखती है।
एक example लेते हैं:
Reliance के quarterly results आने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से stock underperform कर रहा था और बहुत सारे traders ने Reliance Futures में short positions बना रखी थीं।
Results आए, अच्छे निकले। अगले दिन stock gap-up खुला।
जिन्होंने short किया था, उन्हें तुरंत cover करना पड़ा।
Reliance के OI में sharp decline दिखा और price ने तेज़ी से 3-4% का move किया। यह short covering driven rally थी और अगले 2 दिनों में stock वापस उसी range में आ गया।
Short covering को trade नहीं, बल्कि signal की तरह इस्तेमाल करें।
अगर किसी stock में heavy short positions हैं और कोई positive trigger आने वाला है, तो Call buying या Bull Call Spread ज़्यादा sense बनाता है। Risk limited रहता है और short covering हुई तो premium में अच्छा move आता है।
Short Covering vs Short Squeeze
ये दोनों terms अक्सर एक-दूसरे की जगह use हो जाते हैं, लेकिन इनमें फर्क है।
Short covering एक normal और gradual process है। Trader ने short किया, move उल्टा गया या target आ गया और उसने voluntarily अपनी position close कर दी और यह generally market में होता रहता है।
Short squeeze तब होता है जब covering इतनी ज़्यादा और इतनी तेज़ होती है कि price इतनी तेज़ी से ऊपर जाती है कि और भी short traders को forced exit लेनी पड़ती है और यह chain reaction बन जाती है।
Short squeeze में move 5-10% नहीं, कभी-कभी 20-30% तक हो जाता है।
India में इसका एक example Adani Group के stocks में 2023 की Hindenburg report के बाद का counter-rally था।
बहुत सारे shorts थे, जैसे ही stocks stabilize हुए और promoters ने buying की, short sellers को cover करना पड़ा और कुछ stocks में single day में 10-15% का move देखा गया।
आम trader के लिए practical difference यह है: short covering में आपके पास react करने का थोड़ा time होता है।
Short squeeze में price इतनी तेज़ी से move करती है कि अगर आप wrong side पर हैं, तो stop-loss hit होने का भी time नहीं मिलता।
| Parameter | Short Covering | Short Squeeze |
| Process | Voluntary / gradual | Forced / rapid chain reaction |
| Price Move | Moderate | Extreme (10-30%+) |
| OI Change | Steadily घटता है | Sharply और तेज़ी से घटता है |
| Duration | कुछ sessions | 1-2 sessions में बड़ा move |
| Trigger | Target hit या risk management | Margin calls, stop-loss cascade |
Short Covering vs Long Unwinding
यह एक और confusion है जो बहुत traders में रहती है, और इसे ठीक से समझना ज़रूरी है क्योंकि दोनों में price movement की direction अलग होती है।
- Short covering में price ऊपर जाती है और OI घटता है, क्योंकि short sellers वापस खरीद रहे हैं।
- Long unwinding में price नीचे जाती है और OI घटता है, क्योंकि जिन्होंने long positions (यानी buy) बना रखी थीं, वो अपनी positions close कर रहे हैं।
दोनों में OI घटता है, इसलिए सिर्फ OI देखने से नहीं पता चलता। Price direction के साथ मिलाकर देखना होता है।
एक example लेते हैं TCS का stock 3,800 पर था और बहुत traders ने long positions बना रखी थीं। कंपनी ने guidance में slowdown का hint दिया। Stock 3,650 पर आ गया और OI भी घट गया, यह long unwinding था।
Shorts cover नहीं हो रहे थे, बल्कि Longs exit कर रहे थे।
यह distinction इसलिए matter करती है क्योंकि long unwinding में आई गिरावट और short selling में आई गिरावट का nature अलग होता है।
Long unwinding के बाद अक्सर market stabilize हो जाता है, क्योंकि जिन्हें निकलना था वो निकल गए। लेकिन fresh short selling में OI बढ़ता है, जिसका मतलब है कि bears actively position बना रहे हैं।
एक और उदाहरण: TCS का stock 3,800 पर था, बहुत traders ने long positions बना रखी थीं।
Guidance में slowdown का hint आया, stock 3,650 पर आ गया और OI भी घटा, यह long unwinding था, fresh short selling नहीं। इसीलिए उसके बाद stock ने further नहीं गिरा।
| Scenario | Price Direction | OI Change | Interpretation |
| Short Covering | ऊपर | घटता है | Shorts exit कर रहे हैं, Bullish (temporary) |
| Long Unwinding | नीचे | घटता है | Longs exit कर रहे हैं, Bearish (temporary) |
| Fresh Long Buying | ऊपर | बढ़ता है | New longs आ रहे हैं, Sustained Bullish |
| Fresh Short Selling | नीचे | बढ़ता है | New shorts आ रहे हैं, Sustained Bearish |
निष्कर्ष
Short covering एक ऐसी concept है जिसे ज़्यादातर traders surface level पर जानते हैं, ‘हाँ, shorts cover हुए इसीलिए ऊपर गया’, लेकिन इसे properly read करने के लिए OI data के साथ price को जोड़ना ज़रूरी है।
इस blog में जो चार OI + Price combinations बताए हैं, short covering, long unwinding, fresh longs, fresh shorts l
यह chart पर नहीं दिखते, लेकिन options chain में clearly readable होते हैं। एक बार यह pattern समझ आ जाए, तो बहुत सारे fake moves में फँसना बंद हो जाता है।
Short squeeze और short covering में difference और short covering और long unwinding में difference: यह दोनों distinctions याद रहें तो आप बाकी 80% traders से बेहतर position में होंगे जो सिर्फ candle देखकर trade करते हैं।
अगर आप भी सोच रहे हैं कि ऑप्शन ट्रेडिंग कैसे सीखें?
तो हमारे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध संसाधनों का लाभ उठाएं।
हमारी ऑप्शन ट्रेडिंग Classes जॉइन करें और सीखें कि कैसे ओपन इंटरेस्ट (OI), ऑप्शन चेन और चार्ट्स का सही तालमेल बिठाकर एक प्रोफेशनल ट्रेडर बना जाता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. क्या short covering सिर्फ F&O में होती है?
Cash market में overnight short positions नहीं रखी जा सकतीं l T+1 settlement की वजह से intraday short selling ही possible है।
इसलिए overnight short positions और उनकी covering primarily Futures और Options में होती ही हैं।
Q2. Short covering किस time of day में ज़्यादा दिखती है?
Expiry के दिन या उसके एक-दो दिन पहले ज़्यादा covering होती है।
इसके अलावा, strong global cues के बाद market opening के पहले घंटे में भी short covering की activity अधिक दिखती है।
Q3. क्या Retail trader short covering का फायदा उठा सकता है?
Directly move को chase करना risky है क्योंकि covering का move fast होता है।
बेहतर approach यह है कि heavy शॉर्ट बिल्डअप वाले stocks/strikes को पहले से identify करें, और कोई positive trigger आने पर Call buying या limited-risk strategy से position लें।
Q4. OI data कहाँ से देखें?
NSE की official website पर Option Chain freely available है।
Sensibull, Opstra, और ब्रोकर्स जैसे (Zerodha, Dhan, etc.) platforms इसे visual format में दिखाते हैं जहाँ OI change और buildup clearly समझ आता है।
Q5. अगर OI घट रहा है लेकिन price flat है तो क्या हो रहा है?
यह situation तब होती है जब लगभग equal मात्रा में shorts cover हो रहे हों और longs भी exit कर रहे हों। दोनों sides unwinding हो रही हैं, price stable रहती है लेकिन overall market positions कम हो रहे हैं।
इसे neutral unwinding कह सकते हैं।
Before investing capital, invest your time in learning Stock Market.
Fill in the basic details below and a callback will be arranged for more information:









