ट्रेडिंग कब करनी चाहिए: जानें Trading करने का सही समय

ट्रेडिंग कब करनी चाहिए

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि स्टॉक बिल्कुल सही चुना, लेकिन फिर भी नुकसान झेलना पड़ा? अगर हाँ, तो मुमकिन है कि गलती आपके स्टॉक में नहीं बल्कि आपकी टाइमिंग में थी। हर सफल ट्रेडर जानता है कि ट्रेडिंग कब करनी चाहिए, और यही समझ उसे बाकियों से अलग बनाती है।

अक्सर नए लोग पूछते हैं कि Trading Karna Sahi Hai ya Galat, तो इसका सीधा जवाब है, अगर आप बिना तैयारी के जुआ खेल रहे हैं तो यह गलत है, लेकिन अगर आप सही समय और अनुशासन के साथ ट्रेड करते हैं, तो यह पूरी तरह सही है।

जब मैंने पहली बार शुरुआत की थी, तो मैं भी मार्केट के खुलते ही जल्दी-जल्दी ट्रेड लेता था और सच कहूँ तो जल्दीबाज़ी में, मैं सुबह-सुबह ही अपना बड़ा नुकसान कर लेता था, जिससे सही समय पर ट्रेड करने के लिए मेरे पास Capital/Amount नहीं बचती थी। 

मैं हर बार नुकसान ही करता था।

धीरे-धीरे समझ आया कि ट्रेडिंग में सिर्फ सही स्टॉक नहीं बल्कि सही समय ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

नए ट्रेडर्स जल्दी एंट्री लेते हैं, जबकि एक्सपीरियंस ट्रेडर्स पहले मार्केट को देखते हैं और सही मौके का इंतजार करते हैं।

गलत समय पर लिया गया ट्रेड हमेशा नुकसान ही दे सकता है, लेकिन सही समय पर लिया गया ट्रेड जीतने के मौके बढ़ा देता है

ट्रेडिंग का सही समय कौन सा है?

ट्रेडिंग में सही समय चुनना बहुत ज़रूरी होता है। स्टॉक मार्केट सुबह 9:15 AM से 3:30 PM तक खुला रहता है, लेकिन हर समय ट्रेडिंग के लिए सही नहीं होता।

ट्रेडिंग चार्ट्स में आप किसी भी टाइम फ्रेम में ट्रेड कर सकते हैं, जैसे कि 1 मिनट, 3 मिनट, 5 मिनट, 10 मिनट, और 15-30 मिनट, और 1 घंटे, 4 घंटे और 1 दिन का टाइम फ्रेम होता है।

जिससे कई ट्रेडर अपनी-अपनी स्ट्रेटेजी के अनुसार अपने-अपने टाइम फ्रेम सलेक्ट करके उस तरीके से ट्रेड करते हैं।

कई एक्सपीरियन्स्ड ट्रेडर्स के अनुसार मार्केट ओपन होने के बाद शुरुआती 15 से 30 मिनट में वोलैटिलिटी ज्यादा होती है। इसलिए कई ट्रेडर्स इस समय सिर्फ मार्केट को ऑब्ज़र्व करते हैं।

इसके बाद जब ट्रेंड थोड़ा क्लियर होने लगता है, तब ट्रेडिंग के अच्छे ऑपर्च्युनिटीज़ मिल सकती हैं।

इसी तरह मार्केट क्लोज होने से पहले भी कई बार प्राइस मूवमेंट तेज हो जाती है, क्योंकि उस समय कई ट्रेडर्स अपनी पोज़िशन्स क्लोज करते हैं। इसलिए ट्रेडिंग करते समय सही टाइम फ्रेम और मार्केट बिहेवियर को समझना बहुत जरूरी होता है।

Timeमार्केटट्रेड लेना सही?
9:15 – 9:45 AMबहुत volatileBeginners के लिए नहीं
9:45 – 11:30 AMट्रेंड clear होता हैBest Time
11:30 – 1:00 PMSideways हो सकता हैCareful रहो
1:00 – 2:30 PMSlow movementकम opportunity
2:30 – 3:15 PMफिर active होता हैGood Time
3:15 – 3:30 PMExtreme volatilityAvoid करो

ट्रेडिंग करने से पहले क्या करना चाहिए?

लूँ और जल्दी प्रॉफिट कमा लूँ। लेकिन शेयर मार्केट में जल्दबाज़ी अक्सर नुकसान की वजह बन जाती है।

मान लीजिए सुबह मार्केट खुलते ही किसी शेयर की कीमत थोड़ी ऊपर जाती दिखती है और कोई नया ट्रेडर तुरंत उसे खरीद लेता है। 

उस समय उसे लगता है कि अब कीमत और ऊपर जाएगी। 

लेकिन थोड़ी देर बाद कीमत नीचे आने लगे तो घबराहट पैदा हो जाती है, यही वह गलती है जो ज्यादातर नए लोग करते हैं।

मार्केट को पहले observe करो

ट्रेड लेने से पहले मार्केट को कुछ समय तक देखना बहुत जरूरी होता है। 

कई शुरुआती मार्केट खुलते ही एंट्री ले लेते हैं, लेकिन अनुभवी ट्रेडर्स पहले मार्केट के behaviour को समझते हैं। 

जब ट्रेंड clearly दिखाई दे, तभी ट्रेड लेना बेहतर होता है।

स्टॉप लॉस पहले तय करो

ट्रेड लेने से पहले स्टॉप लॉस तय करना एक स्मार्ट ट्रेडर की पहचान है। 

अगर मार्केट उलटी दिशा में चला जाए, तो स्टॉप लॉस आपको बड़े नुकसान से बचाता है। बिना stop loss के trade लेना बिना seat belt के गाड़ी चलाने जैसा है।

जो लोग धैर्य के साथ बाजार को समझते हैं और plan के साथ trade लेते हैं, वही धीरे-धीरे अच्छे ट्रेडर बन पाते हैं।

ट्रेडिंग के जरूरी नियम

हर successful trader कुछ basic नियमों को बिना exception के follow करता है। 

इन्हें अपनाने से न सिर्फ नुकसान कम होता है, बल्कि decisions भी बेहतर होते हैं।

1. बिना Analysis ट्रेड मत लो

किसी भी trade में entry लेने से पहले यह जरूर देखो कि chart क्या कह रहा है। 

मार्केट का trend क्या है, कोई support या resistance nearby है या नहीं, यह सब बिना देखे ट्रेड लेना अंधेरे में तीर चलाने जैसा है।

बिना analysis के लिया गया trade luck पर depend करता है, strategy पर नहीं।

2. Stop Loss हमेशा लगाओ

Trade लेने से पहले तय करो कि अगर market उलटी दिशा में गया तो आप कहाँ exit करोगे, यही stop loss है। 

Stock market कभी भी unpredictable हो सकता है; एक बड़ा loss कई दिनों का profit एक झटके में खत्म कर सकता है।

Stop loss लगाना weakness नहीं, smart trading की पहचान है।

3. Overtrading से बचो

जब एक trade loss में जाता है तो मन करता है कि तुरंत दूसरा trade लेकर loss recover करें,  यही overtrading की शुरुआत है। 

एक दिन में बहुत ज़्यादा trades लेने से decision quality गिर जाती है और हर अगला trade पिछले से ज़्यादा emotional होता है।

दिन में 2-3 quality trades काफी हैं।

4. Trend के साथ ट्रेड करो

मार्केट जिस दिशा में जा रहा हो, उसी दिशा में trade लो, उसके खिलाफ नहीं। अगर market uptrend में है तो buying के मौके ढूंढो, downtrend में selling के। 

Trend के खिलाफ trade करना technically possible है, लेकिन risk कई गुना बढ़ जाता है।

नियमक्यों जरूरी
बिना Analysis ट्रेड मत लोनुकसान से बचने के लिए
Stop Loss हमेशा लगाओबड़े नुकसान से बचाता है
Overtrading से बचोDecision quality कम होती है
Trend के साथ ट्रेड करोProfit की संभावना बढ़ती है

मार्केट ट्रेंड कैसे पहचानें?

ट्रेडिंग में सही समय समझने से पहले ये जानना जरूरी है कि मार्केट किस दिशा में चल रही है।

अगर ट्रेंड क्लियर है, तो निर्णय लेना आसान हो जाता है, लेकिन अगर मार्केट साइडवेज है, तो कन्फ्यूजन बढ़ जाती है। इसलिए स्मार्ट ट्रेडर्स हमेशा पहले ट्रेंड पहचानते हैं, फिर अपने सेटअप के हिसाब से ट्रेड लेते हैं।

सबसे सिंपल तरीका है प्राइस स्ट्रक्चर को देखना, यानी मार्केट ऊपर जा रही है या नीचे। यही आपको ट्रेंड का क्लियर सिग्नल देता है।

उदाहरण:

अगर मार्केट बार-बार Higher Highs (नया high) और Higher Lows (ऊपर का low) बना रहा है, तो ये साफ़ Uptrend होता है।

और अगर मार्केट Lower Highs + Lower Lows बना रहा है, तो ये Downtrend होता है।

Uptrend कैसे पहचानें?

Uptrend में मार्केट धीरे-धीरे ऊपर की तरफ बढ़ता है। इसमें हर नया high पिछले high से ऊपर होता है और हर low भी पिछले low से ऊपर बनता है।

उदाहरण:

Price: 100 → 110 → 105 → 120

यहाँ 110 के बाद low 105 बना (जो 100 से ऊपर है) और फिर 120 नया high बना → यह uptrend है।

Downtrend कैसे पहचानें?

Downtrend में मार्केट नीचे की तरफ मूव करता है। इसमें हर नया high पिछले high से नीचे बनता है और हर low भी नीचे बनता है।

उदाहरण:

Price: 120 → 110 → 115 → 100

यहाँ 115, 120 से नीचे है और 100 नया low है → यह downtrend है।

निष्कर्ष 

ट्रेडिंग में सफलता सिर्फ सही स्टॉक चुनने से नहीं, बल्कि सही समय पर सही फैसला लेने से आती है। और यह तभी होगा जब आप discipline के साथ एक process follow करोगे।

कल से शुरुआत करनी है तो बस यह 3 काम करो:

  • पहला: 9:15 से 9:45 AM तक सिर्फ market observe करो, कोई trade मत लो। देखो कि आज market किस direction में जाना चाहता है।
  • दूसरा: जब भी trade लो, entry से पहले stop loss तय करो। बिना stop loss के एक भी trade नहीं।
  • तीसरा:  दिन में maximum 2-3 trades की limit रखो। अच्छा setup नहीं दिख रहा तो wait करो, market कल भी खुलेगा।

याद रखो, market में टिके रहना ही असली जीत है।

सुरक्षित निवेश के लिए डिलीवरी ट्रेडिंग Rules को ज़रूर समझें और प्रोफेशनल तरीके से सीखने के लिए हमारी स्टॉक मार्केट classes ज्वाइन करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या हर दिन ट्रेडिंग करनी चाहिए?

नहीं। हर दिन ट्रेड लेना जरूरी नहीं है। सही setup मिले तभी entry लो, वरना capital safe रखो।

2. Sideways market में क्या करें?

Sideways market में wait करना बेहतर है। बिना clear trend के trade लेने से chances कम हो जाते हैं।

3. Part-time traders के लिए best time कौन सा है?

9:45 AM से 11:30 AM best time माना जाता है, क्योंकि तब तक market का direction clear हो जाता है।

4. News के दौरान trade लेना सही है?

News के time market बहुत fast और unpredictable होता है। safe यही है कि पहले market settle होने दो, फिर trade लो।

5. Weekly expiry के दिन ट्रेडिंग करनी चाहिए?

Expiry day पर movement तेज होता है, लेकिन risk भी ज्यादा होता है। beginners को careful रहना चाहिए या avoid करना चाहिए।

Before investing capital, invest your time in learning Stock Market.
Fill in the basic details below and a callback will be arranged for more information:

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Book Your Free Demo Class To Learn Stock Market Basics
    Start Attending LIVE Stock Market Classes Now

    Serious About Trading?

    Start learning live from experts
    Want to know more


      This will close in 0 seconds