सुबह का पहला ट्रेड लिया, सोचा आज अच्छा दिन रहेगा, लेकिन कुछ ही मिनटों में लॉस हो गया और फिर बिना सोचे दूसरा ट्रेड ले लिया, और हालत और खराब हो गई?
अगर ये आपके साथ भी होता है, तो मान लीजिए दिक्कत सिर्फ मार्केट में नहीं है। ट्रेडिंग में लॉस होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन बार बार वही गलती दोहराना जरूर चिंता की बात है।
अक्सर हम लॉस के बाद जल्दबाज़ी में ऐसे फैसले लेते हैं जो बाद में और भारी पड़ते हैं। यहीं पर रुककर सोचना जरूरी हो जाता है कि trading me loss ho to kya kare।
क्या तुरंत अगला ट्रेड लेना सही है या थोड़ा रुककर समझना ज्यादा जरूरी है? क्योंकि कई बार एक सही फैसला आपके पूरे अकाउंट को बचा सकता है।
इस blog में हम आसान तरीके से समझेंगे कि trading me loss ho toh kya kare? Loss आपको practically, financially और mentally कैसे handle करना चाहिए, ताकि आप धीरे-धीरे अपने results को बेहतर बना सकें।
Trading Me Loss Kyu Hota Hai?
लॉस के बाद सबसे पहला काम यह है कि आप खुद से ईमानदारी से पूछें की ‘यह ट्रेड मैंने क्यों लिया था, और गलती कहाँ हुई?’ जब तक यह नहीं समझेंगे, तब तक वही गलती दोहराते रहेंगे।
जब लगातार दो-तीन ट्रेड्स में नुकसान होता है, तो अक्सर मन में यह सवाल उठने लगता है कि आखिर trading karna sahi hai ya galat? असल में, ट्रेडिंग अपने आप में गलत नहीं है, बल्कि बिना तैयारी और अनुशासन के मार्केट में उतरना इसे ‘गलत’ बना देता है।
ज़्यादातर लोग इसे जुआ समझकर खेलते हैं और फिर भारी नुकसान उठाते हैं। अगर आप सही रिस्क मैनेजमेंट और स्ट्रैटेजी के साथ काम करें, तो यही ट्रेडिंग एक बेहतरीन करियर बन सकती है।
लेकिन जब तक आप इसकी बारीकियों को नहीं समझेंगे, तब तक आप केवल मार्केट को दोष देते रहेंगे।
ज़्यादातर लॉस इन्हीं कारणों से होते हैं:
- बिना प्लान के एंट्री: Reliance का स्टॉक ऊपर जाते देखा, बस खरीद लिया। कोई लेवल नहीं, कोई टार्गेट नहीं, कोई स्टॉप-लॉस नहीं। यह FOMO था, ट्रेड नहीं।
- स्टॉप-लॉस नहीं लगाया: Tata Steel ₹165 पर खरीदी, ₹155 पर आई तो सोचा ‘वापस आएगी।’ ₹140 पर जाकर तब बेची जब दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ।
- एवरेजिंग डाउन की: स्टॉक गिरता रहा और आप और खरीदते रहे। पोज़िशन बड़ी होती गई, लॉस भी बड़ा होता गया।
- टिप पर ट्रेड लिया: किसी WhatsApp ग्रुप या YouTube चैनल ने कहा ‘यह स्टॉक रॉकेट करेगा’ आपने बिना रिसर्च किए पैसा लगा दिया।
- ओवरट्रेडिंग की: एक दिन में 10 से 12 ट्रेड्स, हर छोटी मूवमेंट पर एंट्री-एग्ज़िट। ब्रोकरेज अलग गई और कैपिटल अलग।
- न्यूज़ पर रिएक्ट किया: कोई बड़ी न्यूज़ आई और आपने बिना सोचे स्टॉक खरीदा, जबकि मार्केट उस न्यूज़ को पहले ही प्राइस कर चुका था।
जब तक लॉस का असली कारण नहीं पहचानेंगे, तब तक अगला ट्रेड भी उसी गलती को रिपीट करेगा।
ट्रेडिंग में लॉस के प्रकार
यह बात कम लोग जानते हैं , ट्रेडिंग में लॉस सिर्फ एक तरह का नहीं होता। ट्रेडिंग में तीन तरह के लॉस होते हैं और तीनों को अलग नज़र से देखना पड़ता है।
|
लॉस का प्रकार |
इसका मतलब क्या है? |
|
कैपिटल लॉस (Capital Loss) |
सबसे डायरेक्ट लॉस – आपने जितना लगाया, उससे कम पर बेचा। जैसे Infosys ₹1,800 पर खरीदी, ₹1,650 पर बेची। ₹150 प्रति शेयर आपकी जेब से गया। |
|
अपॉर्चुनिटी लॉस (Opportunity Loss) |
कैपिटल अकाउंट में है लेकिन गलत जगह फँसी है। एक साइडवेज़ स्टॉक में पैसा लगा बैठे हैं, जबकि दूसरी जगह अच्छा मूव आया और आप देखते रह गए। |
|
मिस्ड प्रॉफिट लॉस (Missed Profit Loss) |
ट्रेड में प्रॉफिट था, आपने जल्दी एग्ज़िट किया और बाकी का मूव मिस हो गया। अकाउंट में प्रॉफिट दिखता है लेकिन जितना मिल सकता था उससे कम मिला। |
इन तीनों में कैपिटल लॉस सबसे ज़्यादा इम्पैक्ट करता है अकाउंट को डायरेक्टली हिट करता है और मेंटली भी सबसे हेवी होता है और उसी को पहले एड्रेस करना सीखें।
ट्रेडिंग में लॉस हो तो क्या करना चाहिए?
ट्रेडिंग में लॉस के बाद इन गलतियों से बचना चाहिए ताकि लॉस को सीमित रखा जा सके।
रिवेंज ट्रेड मत लें
लॉस होने के बाद दिमाग में सबसे पहले यही आता है ‘एक और ट्रेड लगाते हैं, पैसा वापस निकाल लेंगे।’
यह सुनने में लॉजिकल लगता है, लेकिन यही सबसे डेंजरस मूव होता है।
उदाहरण: आपने HDFC बैंक को ₹1,720 पर खरीदा और ₹1,680 पर स्टॉप-लॉस हिट हो गया। अब आप तुरंत फिर से एंट्री लेते हैं दोगुनी क्वांटिटी के साथ।
यह डिसीज़न आपने एनालिसिस से नहीं, गुस्से और घबराहट से लिया। ऐसे रिवेंज ट्रेड्स में लॉस और बड़ा होता है, रिकवर नहीं।
लॉस के बाद कम से कम 30 से 60 मिनट तक ट्रेडिंग ऐप बंद रखें , यह कमज़ोरी नहीं बल्कि डिसिप्लिन है।
ट्रेड को लिखकर रिकॉर्ड करें
हर लॉस के बाद उसे एक ट्रेडिंग जर्नल में लिखें। यह हैबिट ज़्यादातर बिगिनर्स में नहीं होती, लेकिन यही आपको कंसिस्टेंटली इम्प्रूव करती है।
जर्नल में ये चार चीज़ें लिखें:
- स्टॉक और एंट्री प्राइस: Reliance, ₹2,850, 50 शेयर
- एंट्री क्यों ली: ब्रेकआउट दिख रहा था, रेज़िस्टेंस ₹2,840 था
- लॉस क्यों हुआ: स्टॉप-लॉस नहीं था, स्टॉक रिवर्स हो गया
- अगली बार क्या करूँगा: एंट्री से पहले SL ज़रूरी या जो भी गलती आपने की हो
2 से 3 महीने बाद यह जर्नल खोलें और देखें कि क्या पैटर्न दिखता है?
अगर 70% लॉस में स्टॉप-लॉस नहीं था, तो प्रॉब्लम स्ट्रैटेजी की नहीं, डिसिप्लिन की है और उसे फिक्स करना बहुत आसान है।
ट्रेडिंग अकाउंट को रिव्यू करें
लॉस होने के बाद अकाउंट स्टेटमेंट खोलें और शांत दिमाग से ये तीन सवाल खुद से पूछें:
- कितना कैपिटल बचा है?
- अगले ट्रेड में कितना लगाना सेफ है?
- क्या पोज़िशन साइज़ कम करना होगा?
एक सिंपल रूल जो काम आता है: अगर किसी हफ्ते में अकाउंट 5% से ज़्यादा डाउन हो जाए, तो बाकी हफ्ता रियल मनी से ट्रेडिंग बंद करें। चार्ट्स देखें, एनालिसिस करें लेकिन नया ट्रेड मत लें।
ट्रेडिंग में लॉस रिकवर कैसे करें?
एक बड़े लॉस के बाद डायरेक्टली सेम साइज़ में ट्रेडिंग पर वापस जाना सबसे बड़ी गलती होती है। कैपिटल रिबिल्ड करने के लिए एक स्ट्रक्चर्ड अप्रोच चाहिए।
1. पोज़िशन साइज़ कम करके शुरू करें
अगर आप नॉर्मली ₹50,000 प्रति ट्रेड लगाते थे, तो कमबैक ₹10,000 से ₹15,000 से शुरू करें। जब लगातार 5 से 6 ट्रेड्स प्रॉफिटेबल हों तब साइज़ बढ़ाएँ।
यह ईगो की नहीं, कैपिटल प्रोटेक्शन की बात है।
2. सिर्फ हाई प्रोबेबिलिटी सेटअप में एंट्री लें
लॉस के बाद हर ट्रेड में घुसने की ज़रूरत नहीं है। अब सिर्फ वो सेटअप लें जिनके बारे में आप जेन्युइनली कॉन्फिडेंट हों।
अक्सर ट्रेडर रिवेंज ट्रेडिंग के चक्कर में खराब मार्केट में भी हाथ आज़माते हैं, जबकि असल में आपको यह समझना होगा कि ट्रेडिंग कब करनी चाहिए और कब मार्केट से दूर रहना चाहिए। सही समय तब होता है जब:
- क्लियर ब्रेकआउट के बाद: जब स्टॉक एक स्ट्रॉन्ग रेज़िस्टेंस को वॉल्यूम के साथ ब्रेक करे।
- ट्रेंड के साथ ट्रेड करें: अगर निफ्टी ओवरऑल अपट्रेंड में है तो लॉन्ग सेटअप लें, काउंटर-ट्रेंड अवॉइड करें।
- सेक्टर स्ट्रेंथ देखें: जब पूरा सेक्टर मूव कर रहा हो तो उसमें ट्रेड करें।
उदाहरण: Reliance लंबे समय से ₹2,750 से ₹2,800 के रेंज में था। एक दिन वॉल्यूम स्पाइक के साथ ₹2,810 के ऊपर निकला यह एक डिफाइन्ड ब्रेकआउट था।
ऐसे सेटअप में ट्रेड करना रैंडम एंट्री से बहुत बेहतर होता है।
3. पेपर ट्रेडिंग से कॉन्फिडेंस रिबिल्ड करें
अगर बैक-टु-बैक लॉस हुए हैं तो 1 से 2 हफ्ते पेपर ट्रेडिंग करें।
रियल सेटअप पर वर्चुअल ट्रेड्स लें, रिज़ल्ट्स ट्रैक करें। जब पेपर ट्रेडिंग में कंसिस्टेंट रिज़ल्ट्स आने लगें, तब रियल मनी वापस लाएँ।
पेपर ट्रेडिंग बोरिंग लगती है लेकिन यह आपकी स्ट्रैटेजी को बिना कैपिटल रिस्क के वैलिडेट करती है। एक हफ्ते की पेपर ट्रेडिंग किसी भी महँगे लाइव लॉस से बेहतर है।
ट्रेडिंग में लॉस मैनेज कैसे करें?
ये रूल्स प्रोफेशनल ट्रेडर्स फॉलो करते हैं। इन्हें एक जगह लिखें और हर ट्रेडिंग सेशन से पहले एक बार पढ़ें:
|
रूल |
क्यों ज़रूरी है? |
|
मैक्स daily लॉस लिमिट |
एक दिन में अकाउंट का 2 से 3% से ज़्यादा लॉस होने पर उस दिन ट्रेडिंग बंद करें चाहे कितना भी मन करे। |
|
मैक्स weekly लॉस लिमिट |
हफ्ते में 5% डाउन हो जाए तो बाकी हफ्ता ऑब्ज़र्वेशन में रहें -कोई नया ट्रेड नहीं। |
|
1 से 2% रिस्क प्रति ट्रेड |
हर सिंगल ट्रेड में अकाउंट का 1 से 2% से ज़्यादा रिस्क नहीं -लॉस हो तो अकाउंट सर्वाइव करे। |
|
No averaging down |
लूज़िंग पोज़िशन में और कैपिटल नहीं डालेंगे और SL हिट होने दें। |
|
री-एंट्री से पहले कूलडाउन |
लॉस के तुरंत बाद, थोड़ा वेट करें, फिर अगला ट्रेड लें। |
ट्रेडिंग लॉस क्या सिखाता है?
हर लॉस एक एक्सपेंसिव लेसन है, लेकिन लेसन तभी काम आता है जब आप उसे सीरियसली डॉक्युमेंट करें और उस पर एक्शन लें।
और यही लेसन आपको धीरे-धीरे सिखाते हैं कि trader banne ke liye kya karna padega।
हर महीने के एंड में एक सिंपल एक्सरसाइज़ करें अपने सभी लूज़िंग ट्रेड्स की लिस्ट बनाएँ और यह देखें:
- कितने लॉस वोले ट्रेड्स में स्टॉप-लॉस नहीं था?
- कितने ट्रेड्स काउंटर-ट्रेंड थे?
- कितने ट्रेड्स किसी टिप या न्यूज़ पर रिएक्ट करके लिए थे?
- कितनी बार पोज़िशन साइज़ ज़रूरत से ज़्यादा थी?
- कितने ट्रेड्स बिना प्रॉपर सेटअप के बस ‘लग रहा था’ पर लिए थे?
जो कैटेगरी सबसे ज़्यादा बार आए, उसे फिक्स करना आपकी पहली प्रायोरिटी होनी चाहिए। अगर 80% लॉस में स्टॉप-लॉस नहीं था प्रॉब्लम स्ट्रैटेजी की नहीं, एग्ज़ीक्यूशन की है और उसी पर काम करें।
एक प्रॉब्लम फिक्स होने के बाद अगली यही प्रोसेस आपको कंसिस्टेंटली अच्छा बनाती है।
निष्कर्ष
ट्रेडिंग में लॉस होना नॉर्मल है, लेकिन लॉस के बाद घबराकर गलत डिसीज़न लेना सिचुएशन को और खराब कर देता है। अगर आप इसे कंट्रोल कर लेते हैं, तो आधी प्रॉब्लम वहीं खत्म हो जाती है।
अगर हाल ही में आपका लॉस हुआ है, तो आज ही अपना ट्रेडिंग जर्नल खोलकर साफ लिखिए कि एंट्री क्यों ली थी, स्टॉप लॉस कहाँ रखा था और एग्ज़िट कैसे हुआ।
अगली बार ट्रेड लेने से पहले क्वांटिटी कम रखें, स्टॉप लॉस पहले से तय करें और बिना क्लियर सेटअप के ट्रेड न लें।
अगले कुछ ट्रेड्स में सिर्फ डिसिप्लिन पर ध्यान दीजिए यही धीरे-धीरे आपके रिजल्ट्स को स्टेबल करेगा।
अगर आप बार-बार loss से जूझ रहे हैं, तो problem strategy में नहीं, structure में है आप ऑनलाइन ट्रेडिंग क्लास join करें। और basics से लेकर advanced strategies तक सब कुछ सीखो।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
प्रश्न1: क्या लॉस रिकवर करने के लिए सेम स्टॉक में दोबारा एंट्री लेनी चाहिए?
उत्तर:तुरंत नहीं। पहले यह एनालाइज़ करें कि उस स्टॉक में लॉस क्यों हुआ : सेटअप गलत था, टाइमिंग गलत थी या पोज़िशन साइज़ ज़्यादा थी?
अगर दोबारा वैलिड सेटअप बनता है और आप जेन्युइनली कॉन्फिडेंट हैं, तभी एंट्री लें। लॉस रिकवर करने की अर्जेंसी में ट्रेड लेना ज़्यादातर और बड़ा लॉस देता है।
प्रश्न2: स्मॉल कैप स्टॉक्स में बड़ा लॉस हो जाए तो होल्ड करें या बेचें?
उत्तर:यह स्टॉक की सिचुएशन पर डिपेंड करता है। अगर फंडामेंटल्स इंटैक्ट हैं और गिरावट मार्केट-वाइड है तो होल्ड करना समझ में आता है।
लेकिन अगर कंपनी के रिज़ल्ट्स खराब आए हों, प्रोमोटर सेलिंग हो रही हो या स्टॉक बार-बार लोअर सर्किट में जा रहा हो तो लॉस में बेचकर कैपिटल को सेफर जगह शिफ्ट करना बेहतर होता है।
प्रश्न3: इंट्राडे और पोज़िशनल ट्रेडिंग में से किसमें लॉस ज़्यादा होता है?
उत्तर:इंट्राडे में लॉस तेज़ी से होता है क्योंकि लेवरेज ज़्यादा होती है और डिसीज़न लेने का टाइम बहुत कम मिलता है।
पोज़िशनल ट्रेडिंग में कैपिटल ज़्यादा समय के लिए लगती है, लेकिन एक ट्रेड में अकाउंट वाइप होने का रिस्क कम होता है बशर्ते पोज़िशन साइज़ सही रखें और स्टॉप-लॉस लगाएँ।
प्रश्न4: लगातार लॉस हो रहे हों तो ट्रेडिंग बंद करनी चाहिए?
उत्तर:परमानेंटली बंद करने से पहले एक डिफाइन्ड ब्रेक लें 2 से 4 हफ्ते रियल मनी से पॉज़ करें, पेपर ट्रेडिंग करें, अपनी ट्रेड्स रिव्यू करें या किसी एक्सपीरियंस्ड ट्रेडर से फीडबैक लें।
कंसिस्टेंट लॉस का मतलब है कि कहीं कोई सिस्टमैटिक गलती हो रही है उसे पहचाने करें और फिक्स करें।
Before investing capital, invest your time in learning Stock Market.
Fill in the basic details below and a callback will be arranged for more information:









